Jharkhand News: सरयू राय पर एसीबी ने मांगी PE दर्ज करने की अनुमति, जानें क्या है पूरा मामला

एसीबी ने सरकार से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सरयू राय के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पीई दर्ज कर जांच की अनुमति मांगी है. इसके लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को पत्र लिखा है.

एसीबी ने सरकार से पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक सरयू राय के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में पीई दर्ज कर जांच की अनुमति मांगी है. इसके लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग को पत्र लिखा है. ज्ञात हो कि जी कुमार ने सरयू के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी कि उन्होंने मंत्री रहते एनजीओ युगांतर भारती के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग किया है. बिना टेंडर के आहार पत्रिका छपवाने में भ्रष्टाचार किया गया.

इसके साथ ही बाजार दर से अधिक दर पर वॉयस मैसेज का कार्यादेश जारी किया गया. अपने ही विभाग में करीबी व्यक्ति को बिना नियम के नियुक्त किया. एसीबी ने मामले की जांच रिपोर्ट में कहा है कि प्रथम दृष्टया गड़बड़ी प्रतीत होती है. इसलिए पीई दर्ज करने की अनुमति मिले. आरोप था कि युगांतर भारती झारखंड में निबंधित भी नहीं है. लेकिन उसे पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सभी जिलों में पानी की जांच के नाम पर करोड़ों की अग्रिम राशि दी.

Also Read: Jharkhand: जब्त दस्तावेज के अनुसार अनूप सिंह की रोज की आय 1 करोड़, प्रदीप के करीबियों के यहां मिले 50 लाख

आहार पत्रिका के प्रकाशन और वितरण के नाम पर भी अवैध कमाई की गयी. आरोप था कि बाबा कंप्यूटर को आठ गुना अधिक दर पर टेंडर देकर अवधि विस्तार देते हुए अनुचित तरीके से लाभ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >