CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में अनियमितता का मामला: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से की मुलाकात

CBSE OSM : सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को उजागर करने वाले रांची के 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत ने राहुल गांधी से मुलाकत की. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

CBSE OSM: सीबीएसई की 12वीं कक्षा के छात्र और रांची के निवासी सार्थक सिद्धांत द्वारा सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को उजागर करने का मामला अब संसद तक पहुंच गया है. मंगलवार को सार्थक ने संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सीबीएसई की टेंडर प्रक्रिया में बरती गई कथित गड़बड़ियों पर जानकारी दी. 

संसदीय समिति के सामने बात रखने का मिला मौका 

सार्थक को संसद की एक महत्वपूर्ण समिति के समक्ष भी अपनी बात रखने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. 17 वर्षीय सार्थक ने इसी वर्ष सीबीएसई से 12वीं की परीक्षा दी है. परीक्षा परिणाम के बाद जब उन्होंने अपनी स्कैन आंसर शीट देखी, तो उन्हें मार्किंग प्रक्रिया में गड़बड़ियों का संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने सीबीएसई के सार्वजनिक टेंडर डॉक्यूमेंट्स का गहन अध्ययन शुरू किया. 

नियमों में बदलाव कर लाभ पहुंचाने का आरोप 

सार्थक का गंभीर आरोप है कि सीबीएसई के टेंडर नियमों में बदलाव कर किसी खास सर्विस प्रोवाइडर, कोएम्प्ट एडुटेक को अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है. उन्होंने दावा किया कि फरवरी 2025 में जारी पहले टेंडर में टीसीएस और कोएम्प्ट एडुटेक शामिल थे, लेकिन बाद में टेंडर को हटाकर नियमों में बदलाव किए गए. सार्थक के अनुसार, ब्लैकलिस्टिंग और टर्नओवर जैसे पात्रता मानदंडों को इस प्रकार से संशोधित किया गया ताकि कोएम्प्ट एडुटेक आसानी से योग्य हो सके. 

ब्लॉग के माध्यम से सार्वजनिक किए तथ्य  

सार्थक ने अपने शोध और दस्तावेजों के आधार पर एक ब्लॉग के माध्यम से इन खामियों को सार्वजनिक किया था. एक छात्र द्वारा शिक्षा बोर्ड के टेंडर प्रक्रिया में इतनी बड़ी विसंगतियों को ढूंढ निकालने का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. 

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >