सरना-सनातन एक हैं, मतभेद पैदा करनेवालों से दूर रहें : तोगड़िया
ब्राम्बे में सरना सनातन एकता सम्मेलन
प्रतिनिधि, मांडर.
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से शुक्रवार को ब्राम्बे स्थित वाटर पार्क में सरना सनातन एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू सनातनियों को एक होने का आह्वान किया. कहा कि हिंदू संस्कृति में धरती, आसमान, सूर्य, नदी, पहाड़ की पूजा की जाती है. जिसका उदहारण दूसरे धर्म व मजहब में कहीं नहीं मिलता है. उन्होंने समाज में मतभेद पैदा करनेवाली शक्तियों से सनातन के अलावा जनजति समाज को भी दूर रहने की सलाह दी. हिंदू जागरण मंच के ऋषिनाथ शाहदेव ने सरना-सनातन को एक बताया और आपस में एकता बनाये रखने व सभी गैर जनजाति समाज के लोगों का सरहुल पूजा में भाग लेने का आह्वान किया. सम्मेलन में लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि सरना सनातन कभी अलग नहीं थे और न होंगे. उन्होंने जनजाति समाज को सनातन की शक्ति पहचानने का आह्वान किया. अध्यक्षता छोटन महली ने व धन्यवाद ज्ञापन दिलीप वैद्य ने किया. इससे पहले ब्राम्बे पहुंचने पर प्रवीण तोगड़िया का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. मौके पर जनजातीय सुरक्षा मंच के जगरनाथ भगत, जितेंद्र कुमार, अनुनय मंत्री, मुकेश प्रसाद, विकास दुबे, भाजपा के सतीश कुमार शाह, रामबालक ठाकुर, अविनाश कुमार, रोहित कुमार, विष्णुनंद तिवारी, बाबू पाठक, अरविंद सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
ब्राम्बे में सरना सनातन एकता सम्मेलन
मांडर 1, सम्मेलन में जुटे सरना व सनातन के लोग.B