Cycling: जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में झारखंड की सरिता ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड

चीन के बीजिंग में 21 से 25 अगस्त तक जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था.

रांची. चीन के बीजिंग में 21 से 25 अगस्त तक जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड से सरिता कुमारी व नारायण महतो शामिल हुए थे. झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता कुमारी भारतीय टीम के साथ चीन में आयोजित वर्ल्ड साइकिलिंग चैंपियनशिप में 500 मीटर टाइम ट्रायल 36.625 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है. लोहरदगा जिले की रहने वाली सरिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ एशियन साइकिलिंग प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी है. सरिता को राजमहल सांसद विजय हांसदा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सुरेश कुमार, जेएसएसपीएस प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, रणवीर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >