मांडर में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व सरहुल
प्रकृति पर्व सरहुल शनिवार को मांडर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया.
मांडर.
प्रकृति पर्व सरहुल शनिवार को मांडर प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के बुढ़ाखुखरा, कंदरी, जाहेर, मुड़मा सहित अन्य गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ो लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर व नगाड़े की थाप पर थिरके. शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह पर शिविर लगाये गये. शिविरों में शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच चना व शरबत का वितरण किया गया. 21 पाड़हा की मुख्य शोभायात्रा प्रखंड मुख्यालय में निकाली गयी. जिसमें कंजिया, मलती, तिगोई अंबाटोली, सोसई, हेसल, घुघरी, गड़मी, मांडर बाजारटांड़ व अन्य गांव के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा मुख्य मार्ग से थाना चौक होते हुए मांडर के सरना स्थल पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न गांव के पहान, पुजार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया.
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
मांडर 2, सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोग.B