कांके में सरहुल सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 को, 21 को शोभायात्रा

सरहुल पर्व को लेकर कांके सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में सरना मैदान में बैठक हुई.

प्रतिनिधि, कांके.

सरहुल पर्व को लेकर कांके सरना समिति अध्यक्ष रंजीत टोप्पो की अध्यक्षता में सरना मैदान में बैठक हुई. अध्यक्ष रंजीत टोप्पो और महासचिव बिनोद सांगा ने बताया कि 19 मार्च को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उदघाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे. वहीं मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे. स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, सुमन गुप्ता, अविनाश नायक, ललिता देवी, पंकज उरांव, राजू केरकेट्टा देवी और राज मौर्य नागपुरी गीत-संगीत की प्रस्तुति देंगे. वहीं 21 मार्च को अपने-अपने मौजा के पहान द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना करने के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा पारंपरिक परिधान और ढोल-मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी. शोभायात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदधारी स्वागत करेंगे. बैठक में संरक्षक पेपला उरांव, डॉ जगरनाथ उरांव, एतवा गाड़ी, हेमंत टोप्पो, डॉ बसंत उरांव, फूलमणी टोप्पो, अनुराधा टोप्पो, सुमित्रा टोप्पो, महादेव मुंडा, अनीता गाड़ी, वैद्यनाथ पाहन, महासचिव बिनोद सांगा, कोषाध्यक्ष देवा उरांव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मुंडा राजन, भगत उरांव, भूगोल उरांव, अर्जुन गाड़ी, सचिव डॉ प्रकाश उरांव, सूरज टोप्पो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >