युवाओं को मिला नेतृत्व और नशामुक्ति का संदेश, साईंनाथ विवि में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम

साईंनाथ विश्वविद्यालय में 'विकसित भारत युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 800 युवाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में जागरूक करना था.

रांची. मेरा युवा भारत, झारखंड की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से साईंनाथ विश्वविद्यालय में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट सह नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में करीब 800 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण कराया गया. इस दौरान युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त समाज के महत्व की जानकारी दी गयी.

युवाओं से नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान

मेरा युवा भारत, झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं की भागीदारी को राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया.

नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक

झारखंड यूथ आइकन डॉ गौरव मित्तल ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया. कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ राकेश देविड, डॉ कमल कुमार उपस्थित थे. प्रो-चांसलर डॉ एसपी अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >