Sports : साईं ब्लू और रेड जीते

साईं धुर्वा प्रीमियर लीग

रांची. साईं धुर्वा प्रीमियर लीग में मंगलवार को साईं धुर्वा ब्लू और रेड ने अपने-अपने मैच जीत लिये. दोनों मैचों के लिए क्रमश: यश और बादल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. पहले मैच में ब्लू ने आठ विकेट पर 182 रन बनाये. यश ने 72, प्रिंस ने 41 व गौतम ने 20 रन बनाये. ग्रीन के संजीव ने दो, रूपेश, आर्यन आनंद व पीयूष ने एक-एक विकेट झटके. जवाब में ग्रीन पांच विकेट पर 160 रन ही बना सका. रोहित ने 83 व रूपेश ने 54 रन बनाये. सोनू ने दो, रौशन व यश ने एक-एक विकेट लिये. दूसरे मैच में पिंक की टीम 106 रन बना कर आउट हो गयी. टीम के लिए आलोक कुमार ने 41 व अतुल ने 25 रन बनाये. रेड के कृष्णा, शिखर, मनोरंजन व जितेंद्र ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में रेड ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. बादल ने 31, आदर्श ने 17 व लखन ने 16 रन बनाये. आलोक ने तीन, रोहित ने दो व पुष्कर ने एक विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >