समझौता लागू नहीं होने से नाराज रांची के सफाई मजदूर, 25 सितंबर को नगर निगम कार्यालय का करेंगे घेरेंगे

रांची नगर निगम के सफाई मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर 25 सितंबर को घेराव का ऐलान किया है। समझौते लागू न होने से नाराज यूनियन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

रांची. रांची नगर निगम के सफाई मजदूरों की मांगों पर हुए लिखित समझौते को लागू नहीं किये जाने के विरोध में झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन 25 सितंबर को श्रमायुक्त कार्यालय और रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन करेगा. यह निर्णय धुर्वा सेक्टर-2 स्थित हटिया मजदूर यूनियन कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया.

यूनियन के अनुसार, उपश्रमायुक्त की मौजूदगी में निगम पदाधिकारियों के साथ हुई वार्ता में मजदूरों की कई मांगों पर लिखित समझौता हुआ था. इसमें 18 हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन, राष्ट्रीय उत्सव अवकाश, अर्जित अवकाश और मातृत्व अवकाश देने की मांग शामिल थी.

दशहरा से पहले बोनस और स्थायीकरण की मांग

समझौते में दशहरा से पहले बोनस देने, 10 वर्षों से कार्यरत मजदूरों का स्थायीकरण करने और ए टू जेड कंपनी के समय वर्ष 2013 की बकाया मजदूरी का भुगतान करने समेत कई मांगों पर सहमति बनी थी. यूनियन का कहना है कि समझौते के बावजूद अब तक ज्यादातर मांगें लागू नहीं की गयी हैं.

मांगों को लेकर 18 सितंबर को श्रमायुक्त के साथ वार्ता होगी. यूनियन ने कहा है कि यदि वार्ता विफल रहती है और समझौते को लागू नहीं किया जाता है, तो 25 सितंबर को श्रमायुक्त और नगर निगम कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uttam kumar mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >