रांची व हटिया आरपीएफ ने जब्त की 46 हजार रुपये की शराब

हटिया और टाटीसिलवे स्टेशन में चला अभियान

रांची. रांची और हटिया आरपीएफ की टीम ने हटिया और टाटीसिलवे स्टेशन में अभियान चलाकर 46 हजार रुपये मूल्य से अधिक की शराब जब्त की है. हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जब्त शराब को मंगलवार को आरपीएफ ने रांची उत्पाद विभाग की टीम के हवाले कर दिया. आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार हटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन में जांच के दौरान एक लावारिस प्लास्टिक बैग प्लेटफार्म नंबर 2 पर लिफ्ट के पास मिला. जांच के दौरान बैग से 10 बोतल विभिन्न कंपनियों की शराब की बोतलें मिली. इसका अनुमानित मूल्य करीब 5100 रुपये है. वहीं टाटीसिलवे स्टेशन पर बरामद बैग से शराब की 82 बोतल शराब जब्त की गयी. इन शराब की बोतलों की कुल कीमत करीब 41,820 रुपये है. आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान चलाकर नशे के कारोबारी और शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >