MBBS की पढ़ाई करने वालों के लिए गुड न्यूज! रिम्स में बढ़ेगी सीटें, 5 साल से हो रहा था प्रयास

RIMS News: रिम्स में मेडिकल की सीटें बढ़ जाएंगी. अब संस्थान में 250 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. इसका प्रस्ताव एमएनसी को भेज दिया गया है.

रांची : राजधानी रांची से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वालों के लिए खुशखबरी है. राज्य के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान रिम्स में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 250 हो जाएगी. संस्थान इतने सीटों पर पढ़ाई शुरू करने की स्थिति में है. रिम्स प्रबंधन ने नेशनल मे़डिकल कमीशन को प्रस्ताव भेजकर इसकी जानकारी दे दी है.

एनएमसी टीम कभी भी परिसर का कर सकती है निरीक्षण

रिम्स प्रबंधन का कहना है कि यहां पर 250 सीट पर पढ़ाई संचालित की जा सकती है. सीट के हिसाब से जितनी आधारभूत संरचना, मैनपावर और सुविधा की आवश्यकता है, उसे पूरा कर लिया गया है. ऐसे में एनएमसी टीम कभी भी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर सकती है. वर्तमान में एमबीबीएस की 180 सीटों पर नामांकन होता है.

रांची की खबरें यहां पढ़ें

250 सीट पर पढ़ाई के लिए पांच साल से चल रहा प्रयास

बता दें कि रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीट पर पढ़ाई के लिए पांच साल से प्रयास चल रहा है, लेकिन अभी तक मान्यता नहीं मिली है. एनएमसी की टीम ने तीन साल पहले निरीक्षण किया था, लेकिन एकेडमिक भवन, लेक्चर थियेटर, ब्लड बैंक, ओपीडी मरीजों की कम संख्या के कारण अनुमित नहीं दी गयी थी. इसके बाद इन सभी कमियों को दूर कर लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि मैनपावर में डॉक्टर और नर्सों की कमी है, जिसे धीरे‐धीरे पूरा किया जा रहा है. विज्ञापन निकालकर इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. गौरतलब है कि सरकार ने अगले पांच साल में देश के मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार एमबीबीएस सीटें बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. इस संबंध में बजट में भी फैसला कर लिया गया है.

Also Read: रांची के डॉ इश्तियाक अहमद समेत 8 के खिलाफ दिल्ली में चार्जशीट, अलकायदा के इस ट्रेनिंग मॉड्यूल का है मास्टरमाइंड

क्या कहती हैं डीन एकेडमिक

एमबीबीएस की 250 सीट के हिसाब से रिम्स तैयार है. आधारभूत संरचना सहित अन्य कमियो को दूर कर लिया गया है. प्रस्ताव एनएमसी को भेज दिया गया है. अब वहां से टीम निरीक्षण के लिए कभी भी आ सकती है.

डॉ शिशबाला सिंह, डीन एकेडमिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >