विवादों में रिम्स डॉक्टरों के प्रोमोशन का मामला, पहले मंत्री इरफान अंसारी ने दी स्वीकृति, अब निदेशक के फैसले पर उठाया सवाल

RIMS News: रिम्स डॉक्टरों की प्रोन्नति का मामला गरमा गया है. इरफान अंसारी खुद पहले इससे संबंधित फाइल पर स्वीकृति दी थी, लेकिन अब निदेशक राजकुमार के मंगलवार को लिये गये फैसले पर सवाल उठा दिया.

रांची, सतीश कुमार: रिम्स में 81 डॉक्टरों की प्रोन्नति का मामला विवादों में घिर गया है. रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने दूसरी बार काम संभालते ही डॉक्टरों की प्रोन्नति की फाइल निपटा दी. मंगलवार की देर शाम डॉक्टरों की प्रोन्नति से संबंधित रिजल्ट भी प्रकाशित कर दिया गया. इधर, स्वास्थ्य मंत्री और रिम्स शासी परिषद के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने निदेशक के फैसले पर आपत्ति जतायी है. उन्होंने निदेशक के फैसले को एकतरफा बताया है.

15 अप्रैल को प्रोन्नति से संबंधित फाइल को मंत्री इरफान अंसारी ने दी सहमति

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने खुद प्रोन्नति से संबंधित फाइल पर 15 अप्रैल को ही सहमति दे दी थी. इसके बाद 21 अप्रैल को रिजल्ट निकालने का आदेश दिया था. रिम्स के डीन ने चार मार्च को पत्र निकाल कर सूचित किया था कि साक्षात्कार के बाद डॉक्टरों की प्रोन्नति से संबंधित परीक्षाफल तैयार कर लिया गया है. पत्र में बताया गया कि 18-19 नवंबर को साक्षात्कार संपन्न हुआ था.

Also Read: झारखंड डीजीपी के पद पर बने रहेंगे अनुराग गुप्ता, हेमंत सरकार केंद्र को भेजेगी रिपोर्ट

प्रोन्नति की फाइल को भेजा गया विभागीय मंत्री को

प्रोन्नति की इस फाइल को विभागीय मंत्री और शासी परिषद के अध्यक्ष की स्वीकृति के लिए भेजा गया. डीन द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर निदेशक ने चार अप्रैल को और विभागीय सचिव ने पांच अप्रैल को अपनी स्वीकृति देते हुए फाइल स्वास्थ्य मंत्री को भेज दी. इसके बाद उन्होंने रिजल्ट निकालने का आदेश दिया.

फाइल पर हां, शासी परिषद की बैठक में विरोध

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के पास प्रोन्नति से संबंधित आदेश की फाइल शासी परिषद की बैठक की प्रत्याशा में रिजल्ट प्रकाशन के लिए भेजा गया था. मंत्री ने फाइल में इसकी स्वीकृति दे दी, लेकिन 15 अप्रैल को शासी परिषद की बैठक में मंत्री और विभागीय सचिव के बीच शासी परिषद में लाये गये कुछ प्रस्तावों पर असहमति जतायी गयी. इसमें डॉक्टरों की प्रोन्नति और कैबिनेट से स्वीकृत एमआरआइ मशीन की खरीदारी पर निर्णय नहीं लेने के साथ ही मेडाल और हेल्थ मैप के लंबित भुगतान पर रिम्स निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया. इस मुद्दे पर बहस भी हुई थी. शासी परिषद की बैठक में डॉक्टरों की प्रोन्नति पर कोई निर्णय नहीं हो सका था. मंत्री और विभागीय सचिव ने प्रोन्नति को नये सिरे जारी करने की बात कही थी.

Also Read: झारखंड में धनबाद ACB का बड़ा एक्शन, बोकारो में रिश्वत लेते अकाउंटेंट रंगेहाथ अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >