रिम्स के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या की कोशिश, इलाज जारी

Ranchi News: रिम्स के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. अन्य छात्रों ने समय रहते उसे बचाकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.

रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची रिम्स स्थित रिम्स के हॉस्टल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एमबीबीएस के एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत नीचे उतारा और इलाज के लिए तुरंत भर्ती कराया है. छात्र का इलाज रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है. 

छात्र की पहचान 

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. अक्षित ने रिम्स परिसर स्थित हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली. समय रहते जैसे ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और अक्षित को फंदे से नीचे उतारा. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >