रामगढ़: पीवीयूएनएल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Patratu News: पीवीयूएनएल कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सीईओ एके सहगल सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता को बढ़ावा देने और सफाई अभियान जारी रखने की शपथ ली. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

अजय तिवारी की रिपोर्ट 

Patratu News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पतरातू स्थित पीवीयूएनएल परियोजना कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यस्थल सहित आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

स्वच्छता बनाए रखने की शपथ 

इस मौके पर पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मनीष क्षेत्रपाल, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) बिष्णु दत्ता दास और एचओएचआर जियाउर रहमान समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने की शपथ ली.

सीईओ ने स्वच्छता को जीवनशैली बनाने पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाने और स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया. पीवीयूएनएल के सीईओ एके सहगल ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण से कार्यक्षमता बढ़ती है और सकारात्मक माहौल का निर्माण होता है. उन्होंने कर्मचारियों से अपने कार्यस्थल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हैं. वह पिछले एक साल से कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले वह नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में काम कर चुकी हैं. अभी वह झारखंड की खबरों पर काम करती हैं और SEO के अनुसार कंटेंट लिखती हैं. प्रिया आसान और साफ भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखती हैं. वह ट्रेंडिंग खबरों, झारखंड से जुड़े मुद्दों और लोगों से जुड़ी खबरों पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी सरल शब्दों में मिले.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >