रिम्स के हॉस्टल में एमबीबीएस छात्र ने की आत्महत्या, अस्पताल में अफरा-तफरी

Ranchi News: रिम्स के हॉस्टल में आत्महत्या की कोशिश करने वाले छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है. इसकी पुष्टि कर दी गई है. छात्र की मौत के बाद अस्पताल और हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची रिम्स स्थित रिम्स के हॉस्टल में शनिवार को आत्महत्या की कोशिश करने वाले छात्र की मौत हो गई. छात्र की मौत के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार, एमबीबीएस छात्र की मौत हॉस्टल में ही हो गयी थी. सहपाठी उसे सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती कराए थे, लेकिन डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी.

छात्र की पहचान 

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रूप में हुई है, जो रिम्स में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है. अक्षित ने रिम्स परिसर स्थित हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी ब्लॉक में अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली. जैसे ही अन्य छात्रों और हॉस्टल प्रबंधन को इसकी भनक लगी, उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ा और अक्षित को फंदे से नीचे उतारा. 

यह भी पढ़ें: जनता लाइन में और पूंजीपति फायदे में, JMM महासचिव विनादे पांडेय ने भाजपा पर बोला हमला

यह भी पढ़ें: Hazaribagh: 24 घंटे में 4 मौत पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में हंगामा, डीसी ने बैठाई जांच कमिटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >