रिम्स के जर्जर क्वार्टरों में रह रहे 30 परिवार, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

रिम्स के जर्जर और असुरक्षित घोषित किए गए क्वार्टरों में अब भी 30 परिवार रहने को मजबूर हैं. इमारतों की हालत इतनी खराब है कि बारिश में पानी टपकता है और दीवारें दरक रही हैं. कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट

रिम्स में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. संस्थान ने जिन क्वार्टरों को जर्जर और असुरक्षित बताते हुए करीब एक साल पहले कंडम घोषित कर दिया था, उन्हीं आवासों में अब भी कर्मचारी रह रहे हैं. इतना ही नहीं, हाल में दो कर्मचारियों को दोबारा इन्हीं क्वार्टरों में कमरा आवंटित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, आठ बिल्डिंगों में करीब 30 परिवार रह रहे हैं. जर्जर स्थिति को देखते हुए एक कर्मचारी को दो-दो कमरे दिये गये हैं, जिससे 60 कमरों का इस्तेमाल हो रहा है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब आवास रहने योग्य नहीं हैं, तो आवंटन क्यों जारी रखा गया.

बारिश में टपकता है पानी

बिल्डिंग इतनी जर्जर हो गयी है कि यहां रहना खतरा से खाली नहीं है. बारिश में जगह-जगह पानी टपकता रहता है. इससे कर्मचारियों को परेशानी होती है. कई कमरे को रिम्स द्वारा सील भी कर दिया गया है, क्योंकि लोग अतिक्रमण कर इसमें रहने लगे थे. कुछ कर्मचारियों ने हादसे की आशंका को देखते हुए कमरा छोड़ भी दिया है. बिल्डिंग की दीवारें दरक गयी हैं और उनपर बड़े-बड़े पौधे उग आये हैं. इन पौधों से दीवारें और क्षतिग्रस्त हो गयी हैं.

ब्लॉकआवंटित कमरा
ब्लॉक ईनौ, 14, 18 और 19
ब्लॉक एफएक, दो, तीन, चार, 10, 13 व 17
ब्लॉक जीपांच, छह, 12 और 13
ब्लॉक जेएक, चार, पांच, सात, नौ, 10, 13, 14, 17 व 18
ब्लाक केएक, दो, पांच, छह, सात, आठ, 15 व 16
ब्लॉक एलएक, दो, सात, आठ, नौ, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18 व 19
ब्लॉक एमएक, सात, आठ व 17

पीआरओ ने क्या कहा

रिम्स के पीआरओ डॉ शिशिर कुमार ने कहा कि एक बिल्डिंग को भवन निर्माण विभाग ने कंडम घोषित किया है, लेकिन अन्य की रिपोर्ट का इंतजार है. भवन निर्माण विभाग से सभी बिल्डिंग को कंडम घोषित होने पर आवास खाली करा दिया जायेगा. एचआरए सभी को मिलता है. इसलिए उन्हें कमरा छोड़ने का नोटिस जारी किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-पलामू के पांकी 11.97 करोड़ से होगा विकास, 18 उपस्वास्थ्य केंद्रों और दो पंचायत भवनों की रखी गई आधारशिला

ये भी पढ़ें-जेपीएससी परीक्षा घोटाला : अभय तिवारी चार महीने पहले साथी की ही किडनैपिंग के मामले में जा चुका है जेल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >