Red Alert In Jharkhand: झारखंड के इस जिले के लिए रेड अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात, देखें Video

Red Alert In Jharkhand: झारखंड के रामगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कुछ ही घंटे में तेज हवाएं चलने, गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि एवं वज्रपात की आशंका जतायी है.

Red Alert In Jharkhand: रांची-मौसम विभाग ने झारखंड के रामगढ़ जिले के लिए चेतावनी जारी की है. रेड अलर्ट जारी करते हुए पूर्वानुमान में बताया गया है कि कुछ ही घंटे में तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलेंगी. गरज के साथ बारिश हो सकती है. ओलावृष्टि भी हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है. ऐसे मौसम में सुरक्षित स्थानों पर ही रुकने का आग्रह किया गया है. भूल कर भी बारिश और वज्रपात के दौरान पेड़ के नीचे नहीं ठहरें. बिजली के खंभों से दूर रहें. लोहरदगा जिले में बारिश के दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई.

लोहरदगा में हुई ओलावृष्टि
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

इन पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट

बोकारो, गिरिडीह, गुमला, लोहरदगा और रांची जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. खराब मौसम रहने पर सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गयी है.

मौसम पूर्वानुमान

हजारीबाग के लिए भी चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने तात्कालीक मौसम चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार अगले दो से तीन घंटे में हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम पूर्वानुमान

रांची में भी बारिश से राहत


रांची में भी दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई. शनिवार की दोपहर में काफी तेज धूप थी. दोपहर के बाद मौसम अचानक बदल गया और बारिश होने लगी. तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली.

लोहरदगा में बिछी बर्फ की चादर

लोहरदगा में बिछी बर्फ की चादर


लोहरदगा शहरी क्षेत्र में शनिवार की शाम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. शहर की सड़कों पर बर्फ की मोटी चादर बिछ गयी. लोगों ने बताया कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था.

ये भी पढ़ें: Video: रांची में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >