रांची जिला बॉक्सिंग संघ की मान्यता रद्द नहीं हुई है : बलजीत सिंह बेदी

रांची जिला बॉक्सिंग संघ सुचारु रूप से चल रहा है और चलता रहेगा. इसमें कोई फेरबदल नहीं हुआ है.

रांची. झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि पिछले दिनों ये खबर आयी थी कि जेबीए की एजीएम में निर्णय हुआ था कि रांची जिला बॉक्सिंग संघ की मान्यता समाप्त कर दिया गया है. यह बिलकुल बेबुनियाद बात है ऐसा कोई भी निर्णय किसी भी जिला का नहीं हुआ है. ये बातें उन्होंने बिहार क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहीं. उन्होंने कहा कि रांची जिला बॉक्सिंग संघ सुचारु रूप से चल रहा है और चलता रहेगा. इसमें कोई फेरबदल नहीं हुआ है. रांची जिला अच्छा परिणाम दे रहा है. ये बातें जिसने भी फैलायी है उसपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर रांची जिला बॉक्सिंग संघ के कोषाध्यक्ष गुलाम जावेद, कमल किशोर कच्छप, शुभनारायण दत्त, मनिंदर कुमार सिंह, विनय सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >