सिल्ली. सिल्ली प्रखंड के राशन कार्डधारियों को अब पहले से ज्यादा तेजी से राशन का वितरण किया जा सकेगा. इसके लिए गुरुवार को प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को 4जी पीडीएस मशीन दी गयी. पहले राशन के डीलर टू जी मशीन से राशन का वितरण करते थे. अब पुरानी टू जी मशीन को फोर-जी मशीन से बदल दिया गया. प्रखंड के कुल 80 डीलरो के बीच प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार मेहता ने मशीन का वितरण किया. डीलरों ने बताया 4जी मशीन से अब राशन वितरण में देरी नहीं होगी. कार्डधारियों को भी लाइन में देरी तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
