Cricket: झारखंड अंडर-19 टीम में रांची की कुमारी पलक का चयन

चंडीगढ़ में एक अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतर राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 के लिए झारखंड महिला अंडर-19 टीम में बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन किया गया है.

रांची. चंडीगढ़ में एक अक्तूबर से शुरू हो रहे अंतर राज्य महिला क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-19 के लिए झारखंड महिला अंडर-19 टीम में बूटी क्रिकेट क्लब की खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन किया गया है. इन्होंने एनसीए कैंप भी किया है. इससे पहले पलक झारखंड राज्य महिला क्रिकेट टीम अंडर-15 की कप्तान रह चुकी है. उनको झारखंड में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार भी मिल चुका है. इस उपलब्धि पर पलक के कोच कुमार पंचित ने उनको बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >