Ranchi Weather: 5 दिन में 8.7 डिग्री बढ़ा कांके का तापमान, जानें रांची में मौसम का हाल

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची के कांके में तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है. महज 5 दिन में तापमान 2.5 डिग्री से बढ़कर 11.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है.

Ranchi Weather: झारखंड की राजधानी रांची के कांके में 5 दिन में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ गया है. कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने शनिवार को यह जानकारी दी है.

2.5 डिग्री से 11.2 डिग्री हुआ कांके का न्यूनतम तापमान

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के मुताबिक, पिछले 5 दिन में कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड से बढ़कर 11.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. 17 दिसंबर को कांके का न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. 18 दिसंबर को यह बढ़कर 4.6 डिग्री, 19 दिसंबर को 6.2 डिग्री, 20 दिसंबर को 9.5 डिग्री और 21 दिसंबर को 11.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड

मौसम विभाग ने कहा है कि 21 दिसंबर को रांची के कांके में उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेंटीग्रेड रहेगा. आकाश में बादल छाए रहेंगे. सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 81 प्रतिशत तक रहेगा. पूर्व की ओर बहने वाली हवा की रफ्तार 4 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी.

24 घंटे में 1.6 डिग्री बढ़ा रांची का अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का उच्चतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 27.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 12.8 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

रांची में कांके का न्यूनतम पारा सबसे कम

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 28.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. वहीं, गुमला का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा. गुमला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची के हिनू और टाटीसिल्वे में न्यूनतम तापमान क्रमश: 12.8 डिग्री और 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कांके में सबसे कम 11.2 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम पारा रिकॉर्ड किया गया.

Also Read

हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 युवकों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम

राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता, देखें पहला Video

रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >