Ranchi Traffic Restrictions on August 15: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 15 अगस्त को सुबह से ही मोरहाबादी और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गयी है कि घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्ग और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ले लें. खासकर भारी वाहन चालकों को तय प्रतिबंधित अवधि और निर्धारित रोक बिंदुओं का ध्यान रखना होगा. प्रशासन द्वारा जारी रूट के अनुसार 15 अगस्त की सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और समारोह स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर डायवर्सन और पार्किंग की व्यवस्था भी की है. सुरक्षा व्यवस्था और जाम की स्थिति को देखते हुए भारी वाहनों को शहर में प्रवेश देने के बजाय अलग-अलग मार्गों पर निर्धारित स्थानों तक ही आने की अनुमति दी गयी है. वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होनेवाले वीवीआइपी, अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और आम लोगों के वाहनों के लिए अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है.
वीवीआइपी के लिए अलग रूट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक, सांसद और विधायक के वाहनों के लिए विशेष मार्ग निर्धारित किये गये हैं. ये वाहन एटीआइ मोड़, सिदो-कान्हू पार्क मोड़, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय मोड़ और राजकीय गेस्ट हाउस होते हुए वीवीआइपी प्रवेश द्वार से समारोह स्थल तक पहुंचेंगे.
इन जगहों तक ही आ सकेंगे भारी वाहन
| रूट | भारी वाहन यहां तक आ सकेंगे |
| कांके से रांची वाया बोड़ेया | बोड़ेया |
| चाईबासा-खूंटी से रांची | बिरसा चौक |
| गुमला-सिमडेगा से रांची वाया अरगोड़ा | कटहल मोड़ |
| गुमला-सिमडेगा से रांची | आईटीआई स्टैंड |
| जमशेदपुर से रांची वाया दुर्गा सोरेन चौक | दुर्गा सोरेन चौक |
| रूट | भारी वाहन यहां तक आ सकेंगे |
| जमशेदपुर से रांची वाया सदाबहार चौक | सदाबहार चौक |
| कांके-पतरातू से रांची | लॉ यूनिवर्सिटी |
| बूटी मोड़ से कोकर वाया बरियातू | बूटी मोड़ |
| बूटी मोड़ से कोकर वाया खेलगांव | बूटी मोड़ |
| तिलता चौक-पिस्का मोड़ | पंडरा बाजार |
यह भी पढ़ें : रांची : मोरहाबादी में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा सख्त, CM हेमंत सोरेन करेंगे ध्वजारोहण
यह भी पढ़ें : झारखंड के 5 'आदिवासी सूरमा' जिनसे कांपती थी ब्रिटिश हुकूमत, एक ने तो कलेक्टर को ही तीर से मारकर कर दिया था ढेर
