रांची में बिना हेलमेट के वाहन चलाना पड़ रहा भारी, अगस्त में 45,724 गाड़ियों के कट गए चालान

झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 29 दिनों में 91,209 वाहनों पर चालान काटकर 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सबसे ज़्यादा बिना हेलमेट वाले चालान कटे हैं।



Ranchi Traffic Challan: झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना लोगों को लगातार भारी पड़ रहा है. रांची में 29 दिनों के दौरान 91,209 वाहनों पर चालान किया गया है. इन वाहनों पर 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है. सबसे अधिक बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर 45,724 वाहनों पर चालान कर दिया गया है. जबकि, इसके बाद नो पार्किंग और सड़कों पर बेहतरीब तरीके से वाहन लगाने पर कुल 30732 वाहनों पर जुर्माना किया गया है. वहीं, ओवर स्पीड में 4047 चालान और रेड लाइट जंप करने पर कुल 3,796 वाहनों पर जुर्माना किया गया है. जबकि, 268 अभियोजन के लिए न्यायालय भेज दिया गया है.

इन नियमों के उल्लंघन पर कटा चालान

  • नो पार्किंग,पार्किंग ऑन रोड: 30,732
  • बिना हेलमेट: 45,724
  • रेड लाइट: 3796
  • बिना डीएल: 416
  • फिक्सर लाइट: 272
  • बिना यूनिफॉर्म: 129
  • फैंसी नंबर: 163
  • नो इंट्री: 812
  • इंश्योरेंस: 130
  • सीट बेल्ट: 206
  • ट्रिपल राइड: 36
  • ड्रंक एन ड्राइव: 54
  • एक्स्ट्रा पैसेंजर: 243
  • प्रेशर हॉर्न: 83
  • पिलियन राइड: 324
  • रॉन्ग साइड ड्राइव: 3311
  • पॉल्यूशन: 229
  • मॉडीफाइड साइलेंसर: 66
  • ब्लैक फिल्म: 8
  • अन्य चालान: 358

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, 3336 वाहनों पर 40.75 लाख का जुर्माना; बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा

क्या कहते हैं ट्रैफिक एसपी

रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि वाहनों का चालान करना और जुर्माना वसूलना विभाग का मकसद नहीं है. सड़कों पर वाहन चलाने के दौरान कागजात को अपडेट रखें और नियमों का हर हाल में पालन करें.

इसे भी पढ़ें: ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों सावधान! रामगढ़ में चालान से लेकर पेट्रोल बंद तक की तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >