कमरे में बहस और छत पर गया पार्टनर... पीछे से युवती ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी रांची पुलिस

रांची में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने अपने पार्टनर से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे 19 वर्षीय एक युवती ने कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका मूल रूप से हजारीबाग जिले के इचाक की रहने वाली थी और रांची के बूटी मोड़ स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी.

1 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी युवती

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब एक वर्ष से शिवाजी नगर स्थित एक किराए के मकान में अपने एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में रह रही थी. बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. विवाद बढ़ने के बाद युवक घर की छत पर चला गया, जबकि युवती कमरे के अंदर ही रही.

ये भी पढ़ें: आज से चार दिनों तक झारखंड के इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

कुछ देर बाद जब युवक छत से नीचे लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी देर तक आवाज देने और दरवाजा खोलने की कोशिश के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो युवक ने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा. अंदर युवती पंखे के सहारे फंदे से लटकी मिली. युवक तुरंत उसे आनन-फानन में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को दी गई सूचना, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है. शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के पारा शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, JSSC ने 7,299 सहायक आचार्य पदों पर निकाली बंपर भर्ती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >