रांची: सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर का डिजाइन बदला, सरना स्थल के सामने अब नहीं लगाया जायेगा पिलर

सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है. सरना स्थल के सामने अब पिलर नहीं लगाया जाएगा.

Ranchi News: सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है. सिरमटोली सरना स्थल के ठीक सामने अब पिलर नहीं लगाया जायेगा. पिलर लगाने से बचने के लिए नये सिस्टम से यहां पर फ्लाइओवर बनेगा. सरना स्थल के सामने सर्विस रोड के ऊपर कंपोजिट स्टील गर्डर लगाया जायेगा. इससे होकर ही गाड़ियां चलेंगी. अब सरना स्थल की चहारदीवारी के हिस्से में किसी तरह की पाइलिंग नहीं की जायेगी और न ही पिलर किया जायेगा. दोनों ओर बाउंड्री के बाद पिलर होगा और इन दोनों पिलरों के बीच स्टील गर्डर लगाया जायेगा. यह प्रयास किया जा रहा है कि सरना स्थल के सामने का हिस्सा प्रभावित नहीं हो. 

55 मीटर लंबा होगा स्टील गर्डर

नये डिजाइन के मुताबिक यहां पर कुल 55 मीटर लंबा स्टील गर्डर लगाना है. पहले सरना स्थल की बाउंड्री की नापी की गयी. फिर नये डिजाइन में बाउंड्री की दोनों ओर पांच-पांच मीटर अधिक दूरी तक गर्डर लगाने का प्रावधान किया गया. स्टील गर्डर को विशेष रूप से बाहर से मंगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन

आइआइटी मुंबई के विशेषज्ञ ने की मदद

सरना स्थल के सामने पिलर का प्रावधान न हो और नया तथा उपयुक्त डिजाइन हो, इसे लेकर विशेषज्ञ इंजीनियरों ने तीन से चार बार स्थल की जांच की. पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने भी कई बार स्थल का जायजा लिया. यहां तक कि आइआइटी मुंबई के विशेषज्ञ भी यहां दो बार पहुंचे. इसमें उनका सहयोग लिया गया, फिर कंपोजिट स्टील गर्डर लगाने का विकल्प तय किया गया.

क्या है कनेक्टिंग फ्लाइओवर

सिरमटोली और कांटाटोली फ्लाइओवर को जोड़ने के लिए पथ निर्माण विभाग की ओर से कनेक्टिंग फ्लाइओवर बनाया जा रहा है. दोनों फ्लाइओवर के बिल्कुल किनारे से कैंटीलिवर ब्रिज बना कर इसे जोड़ा जायेगा. इस तरह यहां चार कैंटीलिवर ब्रिज बनने हैं. सरना स्थल की ओर से भी कैंटीलिवर ब्रिज बनना था, जिसके लिए हेवी पिलर की आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >