रांची स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी तेज, 50 से अधिक क्वार्टर व पुराने कार्यालय टूटेंगे

रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज हो गई है. स्टेशन परिसर के 50 से अधिक पुराने स्टाफ क्वार्टर और विभिन्न कार्यालयों को ध्वस्त किया जाएगा. इसके बाद जमीन को समतल कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

रांची. रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की दिशा में रेलवे ने कवायद तेज कर दी है. स्टेशन परिसर स्थित रेलवे के 50 से अधिक पुराने स्टाफ क्वार्टर और विभिन्न कार्यालयों को ध्वस्त करने का काम शुरू होगा. इन भवनों को हटाने के बाद जमीन को समतल कर स्टेशन के री-डेवलपमेंट का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

पुराने भवन हटाकर जल्द निर्माण को दी जायेगी गति

रेलवे अधिकारी ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुराने भवनों को हटाकर जल्द ही निर्माण कार्य को गति दी जायेगी. रांची स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर फिलहाल स्टेशन के दक्षिण छोर में स्टेशन बिल्डिंग का काम चल रहा है. इसका उद्घाटन होने के बाद नार्थ साइड में निर्माण कार्य शुरू होगा.

निर्माण के लिए खाली करायी जायेगी पर्याप्त जगह

इसके तहत स्टेशन परिसर में मौजूद कई पुराने कार्यालयों, भवनों और स्टाफ क्वार्टरों को हटाया जायेगा, ताकि प्रस्तावित निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सके.

इन प्रमुख कार्यालयों और भवनों को हटाया जायेगा

जिन प्रमुख भवनों को ध्वस्त किया जाना है, उनमें अंडर पार्सल सी-1, आरआरबी ऑफिस व रिकॉर्ड रूम, एसएसइ वर्कर्स लाइन, असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियरिंग कार्यालय, डिप्टी सीएसटीइ प्रोजेक्ट कार्यालय, वित्तीय सलाहकार से जुड़े कार्यालय, डिविजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर कार्यालय, असिस्टेंट एसएंडटी इंजीनियर कार्यालय और डीआइजी कार्यालय शामिल हैं.

पे ऑफिस से लेकर डाक कार्यालय तक होंगे प्रभावित

इसके अलावा मेकेनाइज्ड लाउंड्री के पास स्थित पे ऑफिस, एसएसइ एंड इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, टेलीफोन एक्सचेंज, शौचालय, रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल, कंप्यूटराइज्ड टिकट आरक्षण केंद्र, डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर, रेलटेल कार्यालय, रेलवे इंप्लाइ क्रेडिट सोसाइटी, रेलवे मजिस्ट्रेट कार्यालय और डाक कार्यालय को भी हटाया जायेगा.

पश्चिम और दक्षिण दिशा के क्वार्टर भी योजना की जद में

पश्चिम दिशा के 22 और दक्षिण दिशा के 14 रेलवे स्टाफ क्वार्टर भी पुनर्विकास योजना की जद में हैं.

ये भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी के बाहर चतरा विधायक के बेटे को थार से खींचकर पीटा, स्कॉर्पियो में उठा ले गए युवक; पुलिस देख अरगोड़ा चौक पर छोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >