रांची : बड़गाईं में कुत्तों का अस्पताल बनाने की योजना का विरोध, स्थानीय लोगों ने रोकी नापी

रांची नगर निगम बड़गाई बस्ती में अत्याधुनिक डॉग हॉस्पिटल बनाने की योजना बना रहा है, लेकिन स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने जमीन की नापी रोक दी है और पार्क बनाने की मांग की है. इस मुद्दे पर अब मेयर रोशनी खलखो ने अफसरों के साथ बैठक बुलाई है.

Dog Hospital in Ranchi: रांची नगर निगम वार्ड नंबर पांच के बड़गाई बस्ती में 2.05 करोड़ रुपये की लागत से कुत्तों का अत्याधुनिक अस्पताल और शेल्टर होम बनाने की योजना है. इसके लिए निगम ने 1.90 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है और बुधवार को टेंडर जारी कर दिया गया. इच्छुक संवेदक 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. 24 सितंबर को टेंडर फाइनल होगा. चयनित संवेदक को कार्यादेश मिलने के बाद नौ माह में निर्माण पूरा करना होगा.

डॉग हॉस्पिटल का विरोध, नापी रोकी

अस्पताल निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही स्थानीय लोग विरोध में उतर आये. मंगलवार को निगम और इंफोर्समेंट टीम जमीन की नापी करने पहुंची थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने अमीन को नापी से रोक दिया. विरोध के दौरान पूर्व पार्षद हुस्ना आरा ने कहा कि इस जमीन को पार्क या मैदान के रूप में विकसित करने की मांग तीन वर्ष पहले ही निगम से की गयी थी. इसके बावजूद यहां कुत्तों का अस्पताल और शेल्टर होम बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अस्पताल बनने के बाद पूरे शहर के आवारा कुत्तों का जमावड़ा बड़गाई में होगा, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी होगी निवासियों ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की सुविधा बनाना उचित नहीं है. 

ये भी पढ़ें: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 30 अगस्त तक बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट

झिरी में अस्पताल बनाने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रस्तावित अस्पताल और शेल्टर होम को झिरी शिफ्ट करने की मांग की है. उनका कहना है कि झिरी में निगम के पास पर्याप्त खाली जमीन है और वहां आबादी भी कम है. ऐसे में कुत्तों के अस्पताल और शेल्टर होम के लिए झिरी अधिक उपयुक्त स्थान हो सकता है. लोगों ने निगम से बड़गाईं में अस्पताल निर्माण की योजना पर पुनर्विचार करने और प्रस्तावित स्थल को पार्क या खेल मैदान के रूप में विकसित करने की मांग की है. 

रांची की मेयर रोशनी खलखो ने कहा 

कुत्तों के अस्पताल निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पूर्व पार्षद हुस्ना आरा द्वारा भी आपत्ति जतायी गयी है. गुरुवार को निगम बोर्ड की बैठक है. इसमें इस मुद्दे पर अफसरों के साथ विस्तार से चर्चा की जायेगी. 

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: कोचिंग संस्थान भी CBI की रडार पर, छापेमारी में मिले साक्ष्यों से खुलेंगे ‘सिंडिकेट’ के राज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >