Ranchi News: अनगड़ा में रिंग रोड टोल के पास चाय-पकौड़ी की दुकान में लगा दी आग

Ranchi News: राजधानी रांची में रिंग रोड टोल प्लाजा के पास चाय-पकौड़ी की दुकान को अज्ञात लोगों ने आग लगा दी. पूरी दुकान जलकर खाक हो गई.

Ranchi News| अनगड़ा (रांची) जितेंद्र कुमार : झारखंड की राजधानी रांची के रिंग रोड टोल गेट के पास चाय-पकौड़ी की दुकान को किसी ने आग लगा दी. दुकान पूरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो गई. दुकान को जलाने के बाद बदमाशों ने दुकान के पीछे स्थित चहारदीवारी को भी ध्वस्त कर दिया. चाय-पकौड़ी की दुकान चलाने वाली लोकमनी देवी और उसके पति बंधन गोप ने कहा है कि आगजनी में उसका एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है. दंपती ने कहा कि इसी दुकान के सहारे आजीविका चलाते थे. अब बर्बाद हो गए.

दुकान के पीछे है करोड़ों की जमीन

दूसरी ओर लोगों का कहना है कि जमीन की वजह से दुकान को जलाया गया है. दुकान के पीछे करोड़ों का भू-खंड है, जिसे इस आगजनी की वजह बताया जा रहा है. समाजसेवी मुस्तफा अंसारी बताते हैं कि हाल ही में रिंग रोड के आसपास के क्षेत्र में लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

थाना प्रभारी बोले – जल्द होगा मामले का खुलासा

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में इस क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ीं हैं. पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. उधर, अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि दुकान में आग लगाए जाने की घटना में भूमि विवाद का खेल हो सकता है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें

15 जनवरी 2025 को कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें अपने यहां का रेट

आदिवासी युवती को पिठौरिया और चतरा के युवकों से था प्यार, टुसू मेले में प्रेम त्रिकोण का हुआ ये हश्र

Crime News: चतरा के बाजारटांड़ रोड में गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शनिचर रिम्स रेफर

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और कोहरे ने ढाया कहर, कनकनी बढ़ी, अभी और गिरेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >