रांची के बिरसा जैविक उद्यान में शेर, बाघ ले रहे हैं कूलर का मजा, खाने का भी है विशेष इंतजाम

Ranchi News: बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में भीषण गर्मी को देखते हुए वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किये गये हैं. उनके रख रखाव, खान पान और आवास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

रांची : ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में भीषण गर्मी को देखते हुए वन्य प्राणियों की सुरक्षा और आराम के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. उद्यान प्रबंधन ने सभी प्रजातियों के जानवरों के लिए आहार, आवास और तापमान नियंत्रण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है. हाथी लखी रानी और छोटे सम्राट को आहार में तरबूज, खीरा, चना, गन्ना, बरगद और पीपल के पेड़ और ग्लूकोज निर्मित पानी दिया जा रहा है. इन सभी जानवारों को प्रतिदन सुबह और शाम में दो बार पानी टैंक में स्नान भी कराया जा रहा है.

शाकाहारी जानवरों के लिए दूध, केला और खीरा

शाकाहारी प्राणियों जैसे हिरण, नीलगाय, कृष्ण मृग और चीतल को नियिमत आहार के अतिरिक्त खीरा दिया जा रहा है, जिससे वह गर्मी से सहजता से मुकाबला कर सके. हिमालयन और देसी भालु के आहार में दूध, केला, सेब के साथ‐साथ तरबूज और खीरा शामिल किये गये हैं.

Also Read: खुशखबरी : रांची से होकर चलेगी पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन, 26 अप्रैल से शुरू होगा परिचालन

खिड़कियों पर लगाये गये जूट के परदे

बाघ, शेर और तेंदुए को मल्टी विटामिन और ग्लूकोज सप्लीमेंट दिया जा रहा है. इनके रात्रि विश्राम शेड में कूलर लगाये गये हैं. जबकि खिड़कियों और ग्रिलों पर जूट के परदे लगाये गये हैं, जिसे समय‐ समय पर भिगोया जाता है, जिससे उनके आवास में ठंडक बनी रहे. चिड़याघर के पशु चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश साहु ने बताया कि गर्म हवाओं के कारण वन्य प्राणियों में डीहाइड्रेशन की आशंका बनी रहती है. उनके आहार मे फल और ग्लूकोज का उपयोग किया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >