Ranchi News: होली के दिन नामकुम में जमकर हुई मारपीट, तलवारबाजी में 4 गंभीर

Ranchi News: होली के दिन रांची में जमकर मारपीट हुई. तलवारबाजी में कई लोग घायल हो गये. 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना नामकुम खटाल इलाके में हुई है.

Ranchi News| नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : झारखंड की राजधानी रांची में शराब दुकान के पास 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान तलवारबाजी भी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गये. 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप खटाल में हुई.

जरार बस्ती और नामकुम खटाल के युवकों के बीच हुआ था विवाद

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम पेट्रोल पंप के समीप स्थित सरकारी शराब दुकान के पास जोरार बस्ती एवं नामकुम खटाल के युवकों के बीच चाबी की वजह से विवाद शुरू हुआ. बाद में बात बढ़ी और मारपीट की नौबत आ गयी. खटाल के लोगों ने बस्ती के युवकों को पीट दिया. इसके बाद बस्ती वाले अपने-अपने घर चले गये.

मारपीट के बीच एक पक्ष ने तलवार से कर दिया वार

शनिवार (15 मार्कीच 2025) की सुबह बस्ती के दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर खटाल पहुंचे. इसमें महिला और पुरुष दोनों थे. ये लोग खटाल गली में घुस रहे थे, तभी खटाल वालों को इसकी जानकारी मिल गयी. खटाल के लोग भी एकजुट हुए और बस्ती वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तलवार से वार कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गये. 4 की हालत गंभीर है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तलवारबाजी के पूरा इलाका छावनी में तब्दील

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो पक्षों में हुए विवाद को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. तलवारबाजी की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की रात से ही नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें

उग्रवाद से मुक्त होगा गुमला, नागफेनी अंबाघाघ बनेगा पर्यटन स्थल

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही निकले लूट के मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >