सरकार का पैसा बिल्डर को देने वाला सेंट्रल बैंक का मैनेजर गिरफ्तार, 37.18 लाख रुपए बरामद

Ranchi News: झारखंड में ऊर्जा निगम का पैसा रीयल इस्टेट कारोबारी को देने वाले सेंट्रल बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 37.18 लाख रुपए बरामद हुए हैं.

Ranchi News: सरकार का पैसा बिल्डर को देने वाले सेंट्रल बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके ठिकाने से 37.18 लाख रुपए बरामद हुए हैं. मामला ऊर्जा निगम के 109 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा है. इस मामले में रांची के बिरसा चौक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के मैनेजर लाेलस लकड़ा को एटीएस एसपी ऋषभ झा के नेतृत्व में एसआइटी ने गिरफ्तार किया है.

शांति कंस्ट्रक्शन के ऑफिस से मिले 37,18,500 रुपए

ओबरिया रोड, एकता नगर स्थित शांति कंस्ट्रक्शन के ऑफिस से 37 लाख 18 हजार 500 रुपए बरामद किये गये हैं. फर्जीवाड़ा में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के अवशेष लोलस लकड़ा के डहूटोली, नगड़ी स्थित घर से बरामद किया गया है. जांच एजेंसी के अनुसार, पूछताछ में लाेलस लकड़ा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इन्हीं की निशानदेही पर उक्त राशि बरामद की गयी है.

संदिग्ध लेन-देन के लिए 350 बैंक अकाउंट का हुआ इस्तेमाल

जांच के क्रम में नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, साइबर क्राइम थाना, सीआइडी ने विभिन्न बैंकों से समन्वय स्थापित कर अब तक कुल 350 विभिन्न बैंकों के खाते की जानकारी प्राप्त की है, जिससे संदिग्ध लेन-देन हुआ है. इन सभी बैंक अकाउंटों को फ्रीज कर दिया गया है.

47.20 करोड़ रुपए किए गए हैं फ्रीज

इसके खाता धारक एसआइटी के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं या बैंक खातों के संबंधित दस्तावेजों के साथ ई-मेल आईडी-cyberps@jhpolice.gov.in पर सूचना दे सकते हैं. इस पूरे प्रकरण में अब तक 47 करोड़ 20 लाख रुपये विभिन्न खातों में फ्रीज किये गये हैं. वहीं अब छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 01,23,20,300 रुपये नकद व 16,70,000 रुपये के जेवरात बरामद किये जा चुके हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इस तरह शुरू हुई मामले की जांच

ऊर्जा निगम का झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी इम्पलाइज मास्टर ट्रस्ट रांची के वरीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के आवेदन पर 4 अक्तूबर 2024 को 56 करोड़, 50 लाख रुपये का फर्जी अकाउंट द्वारा निकासी कर धोखाधड़ी करने के संबंध में सीआइडी थाना में कांड संख्या 43/24 दर्ज कराया गया था.

गिरोह का हर सदस्य बात करने के लिए रखता था अलग फोन

जांच में यह बात सामने आयी है कि सेंट्रल बैंक के मैनेजर सहित इस फर्जीवाड़ा में शामिल अन्य लोग आपस में बात करने के लिए एक की-पैड फोन (छोटा फोन) रखे थे. इसका इस्तेमाल गिरोह के सदस्य आपस में बात करने के लिए करते थे.

Also Read

crime news : ऊर्जा उत्पादन निगम के जीएम सहित तीन अफसरों से पूछताछ

झारखंड ऊर्जा विकास निगम की 3 कंपनियों के नाम पर बैंकों में खोले गये 350 फर्जी खाते, हुआ बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >