आंगनबाड़ी केंद्र में खिलौने लेकर पहुंचे रांची के सांसद संजय सेठ, खिल उठे बच्चों के चेहरे

रांची के सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के निर्देश पर टॉय बैंक की स्थापना की गयी है, ताकि हर उस बच्चे तक खिलौने पहुंचाये जायें, जो किसी न किसी कारण से खिलौनों से वंचित रह जाते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची के सांसद खिलौने लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, तो वहां मौजूद बच्चों के चेहरे खिल उठे. भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद संजय सेठ ने ‘नमो टॉय बैंक’ से पुनदाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 100 से अधिक खिलौने दिए. इस दौरान सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों और उनकी देखभाल करने वाली सेविकाओं से संवाद भी किया.

खिलौने पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सांसद श्री से ने उनकी समस्याओं को सुना और समझा. साथ ही टॉय बैंक से संबंधित जानकारी उन्हें उपलब्ध करायी. खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे. खुशी से बच्चे झूम उठे. रांची के सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर टॉय बैंक की स्थापना की गयी है, ताकि हर उस बच्चे तक खिलौने पहुंचाये जायें, जो किसी न किसी कारण से खिलौनों से वंचित रह जाते हैं.

Also Read: रांची से Dubai, Bangkok के लिए शुरू हो विमान सेवा, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बोले BJP MP संजय सेठ

टॉय बैंक में आये 10 हजार से अधिक खिलौने

संजय सेठ ने कहा कि उनकी योजना है कि अपने लोकसभा क्षेत्र के हर आंगनबाड़ी केंद्र को खिलौना उपलब्ध करवायें. ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी बच्चों के लिए खिलौने पहुंच जायें, जहां के बच्चे अब तक खिलौनों से दूर हैं. सांसद श्री सेठ ने कहा कि अब तक टॉय बैंक में 10,000 से अधिक खिलौने जमा हुए हैं, जो विभिन्न विद्यालयों, सामाजिक संस्था और रांची के गणमान्य नागरिकों ने उपलब्ध करवाये हैं.

सांसद संजय सेठ की अपील

उन्होंने कहा कि इन 10,000 खिलौनों में से 6,000 से अधिक खिलौनों का वितरण किया जा चुका है. सांसद ने उन सभी नागरिकों और संस्थाओं के प्रति आभार जताया, जिन्होंने टॉय बैंक के लिए खिलौने प्रदान किये हैं. रांची के हर नागरिक, संस्था और स्कूल से सांसद ने टॉय बैंक को समृद्ध बनाने के लिए आगे आने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक खिलौने जमा हों और उन्हें अधिक से अधिक बच्चों तक उसे पहुंचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >