हटिया. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की दो वर्षीय बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा गलत हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची की मां ने थाना में प्राथमिकी बदर्ज करायी है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार विनोद महली है. वह एक अगस्त की दोपहर बच्ची को गोद में लेकर उसके साथ गलत हरकत करने लगा, जिससे बच्ची के प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव होने लगा.
आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी
उसके बाद मां ने बच्ची का इलाज करवाया और इस बात की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी, बच्ची के पिता नहीं हैं. इस घटना से उसके परिवार वाले काफी भयभीत हैं. जगन्नाथपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापामारी की, लेकिन वह फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
ये भी पढ़ें: हरमू का पार्षद रहते भाजपा नेता अरुण झा ने अपने और पत्नी के नाम से बनवाया राशन कार्ड
ये भी पढ़ें: पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त
