रांची की मेयर रोशनी खलखो ने किया नेत्रदान, सावन सिंधारा एवं झूलोत्सव के दौरान भरा शपथ पत्र

रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और अग्रवाल सभा रांची के पदाधिकारियों ने नेत्रदान का संकल्प लिया. इस दौरान मेयर ने डॉ भारती कश्यप से अपील की कि वह शहर के सभी 53 वार्डों में नेत्रदान जागरूकता अभियान चलायें.

रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और अग्रवाल सभा के अध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार (22 जुलाई) को नेत्रदान करने का संकल्प लिया. शहर की प्रथम नागरिक और डिप्टी मेयर समेत इन तमाम लोगों ने अग्रवाल सभा रांची की महिला समिति शाखा एवं कश्यप मेमोरियल आई बैंक के संयुक्त तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 27वें तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले के दूसरे दिन नेत्रदान का संकल्प फॉर्म भरा.

मेयर की अपील- सभी 53 वार्डों में चलायें जागरूकता अभियान

समारोह की मुख्य अतिथि रोशनी खलखो और विशिष्ट अतिथि उप महापौर नीरज कुमार ने डॉ भारती कश्यप से अपील की कि वे शहर के सभी 53 वार्डों में नेत्रदान जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेति करें. महापौर ने आश्वस्त किया कि इस अभियान के लिए रांची नगर निगम और मेयर खुद हरसंभव सहयोग करेंगी. उन्होंने कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए हमें जन-जन तक पहुंचना होगा.

अस्पतालों में कॉर्निया रिट्रीवल प्रोग्राम मॉडल जरूरी : डॉ भारती कश्यप

कश्यप मेमोरियल आई बैंक की मेडिकल डायरेक्टर डॉ भारती ने कहा कि वर्ष 1996 से अब तक आई बैंक ने 1,089 सफल नेत्र प्रत्यारोपण किये हैं. फिर भी राज्य में कई मरीज प्रतीक्षा सूची में हैं. कॉर्निया की कमी के कारण बाहर से कॉर्निया मंगानी पड़ती है. इससे गरीब मरीजों का खर्च काफी बढ़ जाता है. उन्होंने राज्य के प्रमुख अस्पतालों में ‘कॉर्निया रिट्रीवल प्रोग्राम मॉडल’ लागू करने की अपील की, ताकि ‘कॉर्निया जनित दृष्टिहीनता से मुक्त झारखंड’ का लक्ष्य साकार हो सके.

ये भी पढ़ें: नेत्रदान जागरूकता के लिए 30 अगस्त को रांची में ‘ब्लाइंडफोल्ड मैराथन’, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

सावन सिंधारा, झूलोत्सव और मेले में जमकर हुई खरीदारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा सावन सिंधारा एवं झूलोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं और बहू-बेटियों ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया. झूला झूलीं. अंताक्षरी व मजेदार गेम्स खेले. विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

सावन महोत्सव मेला में 100 से अधिक स्टॉल

सावन महोत्सव मेले में 100 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं. इनमें जयपुरिया ज्वेलरी, कोलकाता, बनारस व भागलपुर की डिजाइनर साड़ियां, शादी के लहंगे, एक्सक्लूसिव सूट, हस्तशिल्प उत्पाद, रंग-बिरंगी राखियां, लड्डू गोपाल की पोशाकें, सजावटी सामान तथा अचार-पापड़ आदि का महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया और खरीदारी की.

ये भी पढ़ें: PHOTO: नेत्रदान का संदेश देने के लिए रांची में अनूठी दौड़, आंख पर काली पट्टी बांधकर दौड़ी बेटियां


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >