रांची से राणा प्रताप की रिपोर्ट
Ranchi News: रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सदस्य और बीसीसीआइ के क्यूरेटर डॉ श्याम बहादुर सिंह ने झारखंड हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की है. प्रार्थी ने याचिका दायर कर जेएससीए द्वारा जारी शो कॉज नोटिस को चुनाैती दी है. उन्होंने जेएससीए की नोटिस को अवैध और उसे अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है.
बायलॉज और कार्रवाई पर सवाल
प्रार्थी की ओर से याचिका में कहा गया है कि जेएससीए ने बिना निबंधित बायलॉज के कार्रवाई की है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक संविधान/बायलॉज का निबंधन अनिवार्य है.
प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का आरोप
प्रार्थी डॉ सिंह का कहना है कि शिकायत करने और लोकपाल के समक्ष मामला उठाने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी. उनके खिलाफ जारी शोकॉज नोटिस प्रतिशोधात्मक और सदस्यता समाप्त करने के उद्देश्य से जारी किया गया लगता है.
मांग और वित्तीय अनियमितताओं का सवाल
याचिका में प्रार्थी जेएससीए पर लगभग 3.15 करोड़ रुपये की बीसीसीआइ सहायता, रिइंबर्समेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के उपयोग को लेकर भी सवाल उठाया है. प्रार्थी ने जेएससीए के शो कॉज नोटिस को रद्द करने, जेएससीए में हुई अनियमितताओं की जांच कराने आदि की मांग की है.
यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम
यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय
