Ranchi: सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र के बाजार टांड़ मैदान में आयोजित प्रसिद्ध झारखंड टूसू मेला में सोनाहातू पुलिस की मौजूदगी में थाना से केवल आधा किलोमीटर की दूरी पर अवैध रूप से जोरों पर हब्बा-डब्बा जुए का खेल चलाया जाता है. बताया जा रहा है कि हब्बा-डब्बा जुआ खेल सार्वजनिक स्थल पर पूर्ण रूप से अवैध है, लेकिन सोनाहातू प्रखंड क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में ही चलाया जा रहा है. यहां तक कि मेला स्थल के बीचों-बीच सोनाहातू पुलिस प्रशासन पहरेदारी कर रहे हैं और खेल करने वाले आराम से खेल रहे है. जो अवैध रूप से हब्बा डब्बा जुआ द्वारा कमाया गया पैसा प्रशासन और खेल करने वाले के साथ बंदरबांट किया जाता है.
डीएसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने बताया कि मेला में हब्बा डब्बा जुआ खेल आम हो गया है, लेकिन सोनाहातू क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोनाहातू में शनिवार और मंगलवार को लगने वाली प्रसिद्ध सप्ताहिक बाजार में हब्बा डब्बा जुआ का खेल खुलेआम चलाया जाता है. जबकि उक्त बाजार सोनाहातू थाना से केवल आधा किलोमीटर दूर स्थित है. ये अवैध जुआ खेल को लेकर कई ग्रामीण पुलिस प्रशासन को सूचना दिये हैं, लेकिन सोनाहातू पुलिस प्रशासन मौन है. इस संबंध में बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि अब्बा डब्बा जुआ का खेल पूर्ण रूप से अवैध है और इस पर कारवाई जोरों पर चल रही है. साप्ताहिक बाजार में खेल होता है तो जांच कर जल्द कारवाई की जाएगी.
टुसू पर्व की संस्कृति को बचाने की जरूरत : सुदेश महतो
झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि टुसू पर्व की संस्कृति को बचाये रखने की जरूरत है क्योंकि यह टुसू मेला सांस्कृति धरोहर है. सुदेश महतो सोनाहातू के दानाडीह क्रिकेट मैदान में आयोजित झारखंड टुसू सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि टुसू महोत्सव अपने सांस्कृति को बचाये रखने और विकसित करने का माध्यम है. इस दौरान दर्जनों चौड़ल (टुसू) दल महोत्सव में अपने कला का प्रदर्शन किये. बांधडीह तमाड़ के टुसू दल को प्रथम पुरस्कार 7 हजार रुपये, एदेलहातू बुंडू को द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये दिए गए. इसके साथ ही सभी टुसू दल को कमिटी के द्वारा सांत्वना पुरस्कर दिया गया. इस दौरान कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. फाइनल मुकाबला में कुडबाहातू की टीम ने गोमियाडीह की टीम को 3 रन से हरा दिया. विजेता टीम ओर उपविजेता टीम को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पुरस्कार के रूप में नगद राशि दिये.
मौके पर, मुखिया सविता देवी, ग्राम प्रधान युगलकिशोर सिंह मुंडा, संजय कुमार महतो, श्याम कुमार महतो, सुषेण प्रमाणिक, रायमनी देवी, बिनापानी देवी, गुणाधर महतो, खेत्रमोहन सिंह मुंडा, राजेश महतो, विश्वनाथ महतो, उपेन महतो, उमेश कोइरी, आशीष प्रमाणिक मौजूद थे. संचालन विपिन पाल ने किया.
ये भी पढ़ें…
Ranchi: नगर-निगम की खुली पोल, खुले नाले ने ली 2 साल के मासूम की जान
Ranchi: गांव में घुसा लकड़बग्घा, स्कूल में 3 घंटे रहा कैद; लोगों में हड़कंप
