रांची-गोवा फ्लाइट बंद, रांची-देवघर के लिए नहीं हो रही बुकिंग

इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने से पिछले दो दिनों से बुकिंग बंद कर दी गयी है. पिछले वर्ष 27 मार्च से रांची से देवघर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गयी थी.

रांची : इंडिगो की रांची-गोवा डायरेक्ट फ्लाइट मंगलवार से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गयी है. इस संबंध में इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट कम होने से विमान सेवा फिलहाल रद्द की गयी है. संभावना है कि फ्लाइट आनेवाले दिनों में फिर से चालू की जायेगी. इधर, इंडिगो की रांची-देवघर फ्लाइट में सीटों की बुकिंग नहीं हो रही है. इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि मौसम खराब होने से पिछले दो दिनों से बुकिंग बंद कर दी गयी है. मालूम हो कि पिछले वर्ष 27 मार्च से रांची से देवघर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की गयी थी.

कुहासे का असर : बेंगलुरु-रांची व पटना-रांची रद्द

सोमवार को कुहासे का असर विमान परिचालन पर भी पड़ा. इंडिगो की बेंगलुरु-रांची-पुणे फ्लाइट रद्द कर दी गयी. वहीं इंडिगो की एक और फ्लाइट पटना-रांची को भी रद्द कर दिया गया. इसके अलावा बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिल्ली से रांची आनेवाले विमान दिल्ली में घने कुहासे के कारण एक से तीन घंटे विलंब से आये. जिस कारण यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

Also Read: दिल्ली से रांची जा रहे विस्तारा की फ्लाइट को झेलना पड़ा खराब मौसम की मार, वाराणसी में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >