जितेन्द्र कुमार
Ranchi (अनगड़ा): हेसल टोल प्लाजा में सोमवार की देर रात 12.37 बजे अज्ञात लोगों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दिया. बताया गया कि एनएच 33 पर रामपुर की तरफ से विकास की ओर जा रहा एसयूवी JH 01FG 1025 टोल प्लाजा के पास रूका, इसके बाद कार से एक महिला और एक पुरुष उतरे और 13 नंबर बूथ में ड्यूटी कर रहे विशाल उपाध्याय को बाहर बुलाया. विशाल को बाहर बुलाने के बाद उनलोगों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि टोल प्लाजा पर फ्री नहीं जाने देने के कारण आवेशित कार सवार लोगों ने यहां जमकर हंगामा किया, इसके बाद पुरुष ने हाथ में पिस्टल लहराते हुए फायर कर दिया.
ये गनीमत थी पिस्टल की गोली किसी को नहीं लगी. गोली की आवाज सुनकर अन्य टोल कर्मचारी वहां पहुंचे तो हंगामा कर रहे आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज पर पूरा घटना कैद है. टॉल कर्मचारी का आरोप है कि हंगामा कर रहे लोगों ने मोबाइल और 13000 रुपये पिस्टल दिखाकर लूट लिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
ये भी पढ़ें…
Saraikela: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमित चौधरी को BJP का समर्थन, 4 फरवरी को करेंगे नॉमिनेशन
Kharsawan: 16 साल देश की सेवा कर वापस लौटे रिटायर्ड आर्मी हवलदार का भव्य स्वागत
