रांची: अतिक्रमण हटाने पर बवाल, अमीन से धक्का-मुक्की, एक घंटे तक हंगामा

रांची में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा. जानें क्या है पूरा मामला.

रांची. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रांची नगर निगम की ओर से चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. पीएचइडी चौक से बूटी मोड़ तक चले अभियान में दो मंजिला मकान तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम का अतिक्रमणकारियों ने विरोध किया. 

इस दौरान बड़गाईं अंचल के अमीन के साथ धक्का-मुक्की की गयी, जबकि पीएचइडी की ओर से नगर निगम को उपलब्ध कराया गया नक्शा भी फाड़ दिया गया. करीब एक घंटे तक मौके पर हंगामा होता रहा. हालांकि, विरोध के बावजूद नगर निगम की टीम कार्रवाई पर डटी रही और सरकारी जमीन पर बने दो मंजिला अवैध मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया. 

नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान दो अन्य अवैध संरचनाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की. नगर निगम के पदाधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई से पहले संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद नगर निगम को अवैध निर्माण तोड़ना पड़ा.

इंफोर्समेंट अफसरों और अमीन से उलझते रहे लोग

कार्रवाई के दौरान विरोध कर रहे लोग निगम के अमीन और इंफोर्समेंट अधिकारियों से लगातार उलझते रहे. मौके पर पीसीआर वैन और अभियान के लिए प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन निगमकर्मियों का आरोप है कि पुलिस ने प्रभावी हस्तक्षेप नहीं किया. निगमकर्मियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस का सहयोग नहीं मिला, तो इस तरह के अभियान को आगे चलाना मुश्किल होगा.

ये भी पढ़ें- JPSC Recruitment Controversy: झारखंड में नियुक्ति पर लगा ब्रेक, 1744 पदों पर की गई नियुक्ति हुई रद्द

ये भी पढ़ें- बिजली विभाग ने पोल से अवैध केबल काटे तो रांची के 14 इलाकों में ठप हो गया इंटरनेट

अलबर्ट एक्का चौक से होर्डिंग, रेलिंग व ट्रैफिक बूथ हटाये गये

इसी अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने अलबर्ट एक्का चौक पर भी कार्रवाई की. यहां अवैध होर्डिंग और वर्षों से अनुपयोगी पड़े पुराने ट्रैफिक बूथ को हटाया गया. इसके अलावा मेन रोड चौड़ीकरण और पैदल यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए लगायी गयी वर्षों पुरानी लोहे की रेलिंग को काटकर हटा दिया गया. नगर निगम के पदाधिकारियों के अनुसार, रेलिंग और अनुपयोगी संरचनाओं को हटाने से सड़क तथा पैदल आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग हो सकेगा. इससे मेन रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ नागरिकों को आवाजाही में भी सुविधा मिलेगी.

ये भी पढ़ें- बिजली पोल पर झूलते केबल हटाने की कार्रवाई शुरू, कंपनियों को दिया अंतिम मौका भी खत्म



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >