Video : मंजूनाथ भजंत्री ने नीलम उरांव को दिलाया हक, महिला ने कहा– धन्यवाद डीसी साहेब

Video : रांची डीसी ने जनता दरबार का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला नजर आ रही है. देखें वह क्या कह रही है.

Video : रांची के डीसी (उपायुक्त) मंजूनाथ भजंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर वीडियो शेयर किया है. पहला वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–सोमवार को आयोजित जनता दरबार एक बार फिर आमजन के लिए त्वरित न्याय और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त मंच साबित हुआ. अनिल उरांव और नीलम उरांव जनता दरबार में मिलने के लिए रुके, दंपत्ति ने मिलकर धन्यवाद दिया. ये दोनों तीन साल से हेहल अंचल के हेसल मौजा में अपनी जमीन पर दखल दिहानी के लिए प्रयासरत थे. पूर्व में जनता दरबार के दौरान दखल दिहानी के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसका अनुपालन हुआ और दखल दिहानी के बाद दंपत्ति ने धन्यवाद दिया.

दूसरे वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया–जनता दरबार एक बार फिर आमजन के लिए त्वरित न्याय और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त मंच साबित हुआ. एक ओर जहां 3 वर्षों से दखल दिहानी के लिए परेशान दंपत्ति को समाधान मिला, तो वहीं दूसरी ओर निराश्रित महिला के चेहरे पर मुस्कान लौटी. अनिल उरांव और नीलम उरांव आज सुबह से देर शाम तक जनता दरबार में मिलने के लिए रुके. शाम करीब 7:30 बजे उनकी मुलाकात हुई. दंपत्ति ने मिलकर धन्यवाद दिया. वीडियो में महिला डीसी को धन्यवाद देती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें : Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन बिना सुरक्षा के सड़क पर उतरे, रांची डीसी ने बुलाई अचानक बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >