रांची के दारोगा अनुपम कच्छप की हत्या की गुत्थी सुलझाएगी एसआईटी, 72 घंटे में पूरी करेगी जांच

Ranchi Crime News: सब इंस्पेक्टर अनुपम कुमार कच्छप हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. उसे 72 घंटे में केस सॉल्व करने को कहा गया है.

Ranchi Crime News: रांची में स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कुमार कच्छप की हत्या की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का किया गया है. एसआईटी को 72 घंटे में मामले का खुलासा करने की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) अमर कुमार पांडेय इस टीम की अगुवाई करेंगे. शनिवार (3 अगस्त) को सुबह में स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित अवर निरीक्षक अनुपम कुमार कच्छप का शव रिंग रोड पर मिला था.

दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले थे अनुपम कुमार कच्छप

पुलिस ने बताया कि है कि इस संबंध में रांची के कांके थाना में कांड संख्या 220/2024 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक, 2 और 3 अगस्त की दरम्यानी रात अनुपम कुमार कच्छप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए निकले थे. इसी क्रम में कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में रिंग रोड पर अमर होटल के पास उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

एसआईटी में इतने पुलिस पदाधिकारी शामिल

पुलिस ने बताया कि अनुपम कुमार को गोली मारने वाले अज्ञात अपराधकर्मियों की पहचान के लिए डीएसपी (मुख्यालय-प्रथम) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी में सिल्ली के डीएसपी रणवीर सिंह, पुलिस निरीक्षक सह कांके के थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, टाटीसिल्वे के थाना प्रभारी मनोज कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, धुर्वा के थाना प्रभारी केके साहू, लालपुर के थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, पुलिस केंद्र रांची में तैनात पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, पुलिस केंद्र रांची के कमलेश पासवान और तकनीकी शाखा के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.

एसआईटी को केस सॉल्व करने के लिए मिला 72 घंटे का समय

पुलिस ने कहा है कि मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान पुलिस की टीम ने फॉरेंसिक साइंस की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया. एफएसएल की टीम ने भी अपने स्तर से जांच की. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. पुलिस, एफएसल के साथ-साथ तकनीकी जांच भी जारी है. पुलिस ने कहा है कि इस कांड का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एसआईटी से कहा गया है कि 72 घंटे के भीतर केस को सॉल्व करें.

पुलिस लाइन में अनुपम कुमार कच्छप को दी गई श्रद्धांजलि

इससे पहले पुलिस लाइन में अनुपम कुमार कच्छप को श्रद्धांजलि दी गई. स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, रांची रेंज के डीआईजी, रांची के एसएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने अनुपम को अंतिम सलामी दी.

Also Read

रांची में दारोगा की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही जा रही है शक की सुई

नहीं थम रहा राजधानी रांची में अपराधियों का आंतक, कांके रोड में कांग्रेस नेता को मारी गोली, रिम्स में भर्ती

रांची के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश का दिल्ली के एम्स में निधन, धुर्वा में अपराधियों ने मारी थी गोली

crime news : पूर्व पार्षद वेदप्रकाश सिंह पर हमला करने में शामिल आरोपी गाजीपुर से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >