रांची के बुढ़मू में मां और बेटी का शव बरामद, ग्रामीणों ने जतायी हत्या की आशंका

रांची के बुढ़मू में एक मां और उसकी तीन वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कालीचरण साहु, रांची : रांची के बुढ़मू अंतर्गत साड़म गांव में एक युवती और उनकी तीन वर्षीय बेटी का शव सोमवार को बरामद किया गया. मृतकों की पहचान संगीता देवी और अनुष्का कुमारी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सुबह सबसे पहले उनके पति और परिजनों की दी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. ग्रामीणों ने शव को देखकर हत्या की आशंका जतायी है. वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

मृतकों के गले, आंख और चेहरे पर पाये गये हैं चोट के निशान

मृत युवती और उसकी बेटी के गले, आंख और चेहरे में चोट का निशान पाये गए हैं. इसके बाद से ही रांची की बुढ़मू पुलिस और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. मृत युवती के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मर्डर को आत्महत्या का रंग देने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंका गया. फिलहाल पुलिस ने मृत युवती के पिता के बयान पर पति डबलू यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

क्या है पूरा मामला

मृत युवती के पिता की मानें तो उनकी बेटी संगीता की शादी साल 2020 में हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पूरा परिवार उसके साथ मारपीट करता था. इस वजह से संगीता अपने मायके में ही अक्सर रहती थी. लेकिन रविवार को अचानक उसका पति आया और उसे और अपनी बेटी को अपने साथ लेकर गया. जिसके बाद सोमवार सुबह युवती और उसकी तीन वर्षीय बेटी का शव बरामद हुआ. पिता का कहना है कि ससुराल वालों ने जानबूझ कर आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया. मृत युवती की बेटी अनुष्का हत्या की चश्मदीद गवाह थी इसलिए उसे भी मार डाला.

Also Read: Sawan 2024: रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन महोत्सव का शुभारंभ, कलाकारों ने किया शिव तांडव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >