रांची के नामकुम में खूनी खेल: अपराधियों ने 1 शख्स पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

Ranchi Crime News: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार रात पप्पू होटल के पास अपराधियों ने शमशेर नामक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दो गोली लगने से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पढ़ें पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

Ranchi Crime News, रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दी है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के पास स्थित ‘पप्पू होटल’ के समीप घात लगाए एक अपराधी ने शमशेर नामक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. इस जानलेवा हमले में शमशेर को दो गोलियां लगी हैं, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े.

मौके पर मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

अचानक हुई इस फायरिंग से घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुटे. स्थानीय लोगों की तत्परता और मदद से गंभीर रूप से घायल शमशेर को बिना वक्त गंवाए तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

Also Read: झारखंड T20 लीग का रोमांचक आगाज, रांची टाइटंस ने 5 रन से जीता पहला मैच

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास की घेराबंदी कर सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है. हमलावर की पहचान के लिए मौलाना आजाद कॉलोनी गेट और पप्पू होटल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है. फरार अपराधी को दबोचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

फायरिंग की वजह अभी सस्पेंस

सरेआम हुई इस फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है, पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश, अब ऑनलाइन भू-अभिलेखों के सत्यापन पर डिजिटल हस्ताक्षर करेंगे अंचल अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >