रांची में AJSU नेता की हत्या के विरोध में सड़क जाम, दुकानें बंद

Ranchi Crime News: आजसू नेता सह विशाल फुटवेयर दुकान के संचालक भूपल साहू की हत्या के विरोध में पंडरा से रातू की सड़क जाम कर दी गयी है. आसपास की दुकानों को बंद करा दिया गया है

रांची : रांची में विशाल फुटवेयर दुकान संचालक सह आजसू नेता भूपल साहू की हत्या के विरोध में स्थानीय लोग ने पंडरा से रातू की सड़क जाम कर दी है. आक्रोशित लोग बांस बल्ली लगा बीच रोड पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहां पर मौजूद दुकानों को बंद करा दिया गया है. वे पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है.

Also Read: Holiday Cancelled: रांची में ईद, सरहुल और रामनवमी पर अवकाश रद्द, ऐसे मिलेगी छुट्टी, डीसी का आदेश जारी

पुलिस की बात नहीं मानें स्थानीय लोग

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे. वे बार बार दोषियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे. खबर लिखे जाने तक स्थानीय लोगों ने जाम नहीं हटाया है.

गुरुवार की शाम अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम

पंडरा में गुरुवार को रवि स्टील के समीप विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक सह आजसू नेता की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्य़ा कर दी. गंभीर हालत में उन्हें सिमिलिया के रिंग रोड में स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे. जिस वक्त अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था, उस वक्त बगल में सत्संग चल रहा था. इस कारण तुंरत घटना की जानकारी नहीं मिली. जिस वक्त वह जंख्मी में गिरे पड़े थे उस वक्त पास के एक दुकानदार ने उन्हें खून से लतपथ देखा.

Also Read: XLRI Placement 2025: XLRI के स्टूडेंट को सर्वाधिक 1.10 करोड़ का पैकेज, डोमेस्टिक में सर्वाधिक 75 लाख, 100 फीसदी प्लेसमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >