रांची-चोपन एक्सप्रेस तीन दिन रहेगी रद्द, कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये, जानें वजह

South Eastern Railway : दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल स्थित चोपन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची से चोपन के बीच चलने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है.

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल स्थित चोपन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रांची से चोपन के बीच चलने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिये गये हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने शनिवार को बताया कि ट्रेन संख्या 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस 2 मार्च, 5 मार्च और 7 मार्च को रद्द रहेगी. वहीं, चोपन से रांची आने वाली ट्रेन 4 और 8 मार्च को रद्द रहेगी.

कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. इसमें हटिया से आनंद विहार के बीच चलने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और राजस्थान के अजमेर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के बीच चलने वाली अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है. दक्षिण पूर्व रेलवे के मुताबिक, ट्रेन संख्या 18010 अजमेर-सांतरागाछी एक्सप्रेस एक मार्च को अपने निर्धारित मार्ग ओबरा डैम, चोपन, बिल्ली स्टेशन होकर नहीं जायेगी. इस दिन यह ट्रेन ओबरा डैम, सलई बनवा, ओबरा डैम स्टेशन होते हुए जायेगी.

ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 2, 3 और 5 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग गढ़वा रोड, चोपन, चुनार स्टेशन होकर नहीं जायेगी. इन दिनों यह ट्रेन गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, चुनार स्टेशन होकर जायेगी. यही ट्रेन जब आनंद विहार से हटिया की ओर आयेगी, तो इसका मार्ग 3, 4 और 6 मार्च को बदला रहेगा.

12874 आनंद विहार-हटिया स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग चुनार, चोपन, गढ़वा रोड स्टेशन की बजाय चुनार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डेहरी ऑन सोन, गढ़वा रोड स्टेशन के रास्ते जायेगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 18009 (सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस) 6 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग ओबरा डैम, चोपन, बिल्ली स्टेशन होकर नहीं चलेगी. इस दिन यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग ओबरा डैम, सलई बनवा होकर चलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >