Ranchi Beauty Salon: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सिंहमोड़, हटिया स्थित खादीम्स शोरूम के ऊपर ‘द रांची स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून’ का भव्य उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, स्थानीय नागरिक तथा ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे.
आधुनिक तकनीक से लैस है सैलून
सैलून की संचालिका पम्मी पांडेय ने बताया कि ‘द रांची स्टूडियो’ का उद्देश्य ग्राहकों को केवल ब्यूटी सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें एक बेहतर और आरामदायक अनुभव देना है. यहां आधुनिक तकनीक और प्रोफेशनल विशेषज्ञों की टीम के माध्यम से बाल, त्वचा और ब्यूटी से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.
सैलून में सुविधाएं
उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सैलून में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं. यहां प्रोफेशनल सैलून ट्रीटमेंट के साथ आरामदायक माहौल, इन-हाउस कैफे और छोटे बच्चों के लिए समर्पित बेबी केयर रूम की व्यवस्था भी की गई है, जिससे ग्राहक बिना किसी परेशानी के अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकें.
इसे भी पढ़ें: युवती पर चढ़ा युवक का ‘भूत’, अंधविश्वासी भाई-भाभी ने रस्सी से बांधा
सैलून की सेवाओं पर छूट
उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए महिला दिवस विशेष ऑफर की घोषणा की गई है. इसके तहत सैलून की सभी सेवाओं पर फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है, जो उद्घाटन तिथि से एक सप्ताह तक मान्य रहेगी. संचालिका पम्मी ने बताया कि उनका लक्ष्य रांची में एक ऐसा ब्यूटी और वेलनेस डेस्टिनेशन तैयार करना है, जहां हर ग्राहक को गुणवत्ता, आराम और बेहतर सेवा का अनुभव मिल सके.
इसे भी पढ़ें: छत से शुरू हुआ मुर्गी पालन का सफर, धनबाद की पूनम कुमारी बनीं देश की सफल महिला उद्यमी
