रांची. झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में और व बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ रांची डिस्ट्रिक्ट के सहयोग से 22 जून को बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. शनिवार को चेंबर भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी व महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि टूर्नामेंट में 50 से अधिक सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के 250 से अधिक शटलर हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेज की टीमों को भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जायेगा. टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना है. इससे राज्य में खेल के प्रति लोगों की जागरुकता और रुचि बढ़ेगी. उप समिति के चेयरमैन अरुण भरतीया व गौतम शाही ने कहा कि इस टूर्नामेंट से सरकार और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय और मजबूत हो सकेगा. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की जायेगी. मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, बैडमिंटन संघ के सचिव निर्मल डे, मनीषा रानी तिर्की, शशांक भारद्वाज, अभिषेक झाझरिया, सौरव अग्रवाल, आलोक कुमार, अनुज अग्रवाल, वरुण सखुजा व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
