रमेश ठाकुर हत्याकांड में पुलिस का खुलासा : तांत्रिक ने हत्या से पहले किया था युवकों का अप्राकृतिक यौन शोषण

रांची में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. रमेश ठाकुर नामक व्यक्ति तांत्रिक क्रिया के बहाने युवकों का शोषण करता था. आखिरकार, इसी शोषण के चलते उसकी हत्या कर दी गई.

Ramesh Thakur Murder Case : रांची जिले के कोकर के खोरहाटोली स्थित सिमोन नगर में 22 जुलाई की देर रात हुई न्यू तपोवन कॉलोनी निवासी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में डोरंडा के मिलन चौक, पोखरटोली निवासी अमित चौधरी, मातृका आश्रम के श्रीजन बिल्डकॉन निवासी निरंजन स्वांसी उर्फ नीरज (मूल निवासीः अड़की के कोटा) और काली स्थान, चर्च रोड निवासी सचिन कुमार गुप्ता (मूल निवासी दत्या रोड, खूंटी) शामिल हैं.

तांत्रिक क्रिया के बहाने युवकों का शोषण

शुक्रवार को सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रमेश ठाकुर का ओझा-गुनी का काम के दौरान कई युवकों से पहचान हुई थी. वह परिचित युवकों को देर रात सिमोन नगर स्थित मकान पर बुलाता था और तांत्रिक क्रिया के नाम पर कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार करता था. रमेश ठाकुर युवकों को यह कहकर लालच देता था कि यदि वे उसकी बतायी तांत्रिक प्रक्रिया का पालन करेंगे तो 'परी' प्रकट होगी, धन की भी बारिश होगी. इसी दौरान उसकी पहचान अमित चौधरी से हुई. बाद में सचिन कुमार गुप्ता और निरंजन स्वांसी उर्फ नीरज भी उसके संपर्क में आये. तीनों लंबे समय तक उसकी बातों पर विश्वास करते रहे, लेकिन उन्हें न तो किसी 'परी' के दर्शन हुए और न ही धन मिला. 

तांत्रिक क्रिया के बाद हत्या, जेवर लूटकर आरोपी फरार 

घटना वाले दिन तीनों ने योजना बनायी कि यदि इस बार भी तांत्रिक क्रिया के बाद कुछ नहीं हुआ, तो वे रमेश की हत्या कर देंगे. तीनों बाइक से पिस्टल लेकर उसके घर पहुंचे, वहां कथित तांत्रिक क्रिया के दौरान अप्राकृतिक यौनाचार हुआ. इसके बाद जब आरोपियों को कोई परिणाम नहीं मिला, तो उन्होंने पहले पिस्टल से फायरिंग की. गोली नहीं लगने पर पास रखे पिलास से रमेश ठाकुर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने मृतक के शरीर पर पहने आभूषण भी लूट लिये. मामले में मृतक के पुत्र आकाश ठाकुर के आवेदन पर सदर थाना में 22 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >