करोड़पति बनाने का वादा नहीं निभाया, तो जमीन कारोबारी को उतारा मौत के घाट

रांची में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि रमेश ठाकुर उन्हें करोड़ों का लालच देकर ठग रहा था, जिसके कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी.

Ramesh Thakur Murder News: रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में मंगलवार देर रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक रमेश ठाकुर उन्हें झाड़-फूंक के जरिए करोड़पति बनाने और परी दिखाने का झांसा देता था. कई महीनों तक कथित दावे पूरे नहीं होने पर वे उससे नाराज हो गये और गुस्से में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने के गहने, मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की है. 

आरोपियों की निशानदेही पर पिस्टल और गहने बरामद 

पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर सोने के गहने, मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की है. पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच अंजाम दी गयी. गिरफ्तार आरोपी कोकर, प्लाजा चौक और मोरहाबादी क्षेत्र के रहनेवाले हैं. पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक के शरीर से अंगूठी, सोने की चेन, ब्रेसलेट, कान के सोने के कुंडल और मोबाइल फोन लूट लिये. बरामद गहनों और अन्य सामान की अनुमानित कीमत पांच से छह लाख रुपये बतायी जा रही है.

क्या है मामला

मंगलवार देर रात रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित सियोन नगर, गली नंबर-4 के खोरहाटोली में जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की और मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू किया. घटना के बाद पुलिस ने रमेश ठाकुर के तीन लोगों को हिरासत में लिया. 

ये भी पढ़ें: JPSC 14वीं सिविल सेवा परीक्षा मामला: हाईकोर्ट ने JPSC से मांगा जवाब, 24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

ये भी पढ़ें: रांची हाई-प्रोफाइल चोरी का मामला: अशोक नगर में चोरी करने दिल्ली के बवाना और बिहार के सीतामढ़ी से आई थी दो चोरनी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >