Ram Navmi 2024 : प्रतिभा का डंका बजाते हुए रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होंगी महिलाएं

महावीर मंडल महिला समिति की 300 महिलाएं अस्त्र-शस्त्र के संग शोभायात्रा में शामिल होंगी. शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर से निकलकर रातू रोड, महावीर चौक होते हुए सर्जना चौक पहुंचेगी.

रामनवमी की शोभायात्रा में इस वर्ष भी नारी शक्ति दिखेगी. हाथों में ध्वजा लिये और अस्त्र-शस्त्र भांजते महिलाएं प्रतिभा दिखाायेंगी. ढोल-नगाड़ों और ताशा पार्टी की धुन पर शोभायात्रा में शामिल होंगी. सिर पर पगड़ी और मां भवानी की लाल चुनरी ओढ़े महिलाओं का जोश देखते ही बनेगा. राजधानी में वर्ष 2009 से ही महिलाएं रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हो रही हैं.

केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल

केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की महिलाएं रामनवमी की शोभायात्रा में अस्त्र-शस्त्र और हाथों में महावीरी पताका लेकर शामिल होंगी. इसमें पूरे जिले की महिलाएं शरीक होंगी. शोभायात्रा महावीर चौक स्थित दुर्गा मंदिर ट्रस्ट से निकलेगी. करीब 200 महिलाएं प्रतिभा दिखायेंगी. मंडल की संरक्षक आभा सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2013 से केंद्रीय महिला श्री महावीर मंडल की शोभायात्रा निकाली जा रही है.

महावीर मंडल महिला समिति

महावीर मंडल महिला समिति की 300 महिलाएं अस्त्र-शस्त्र के संग शोभायात्रा में शामिल होंगी. शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर से निकलकर रातू रोड, महावीर चौक होते हुए सर्जना चौक पहुंचेगी. पीले और भगवा रंगोें के परिधान में महिलाएं शामिल होंगी. शोभायात्रा में हटिया, हरमू, पहाड़ी टोला की महिलाएं भी शामिल होंगी. समिति अध्यक्ष शोभा यादव ने बताया कि तीन वर्षों से शोभायात्रा में मंडल शामिल हो रहा है.

नारी सेना निकालेगी शोभायात्रा

नारी सेना की अलग-अलग टोलियां रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होती हैं. महिलाएं हैरतअंगेज करतब दिखाती हैं. 100 से ज्यादा महिलाएं तलवार और लाठी भांजते निकलती हैं. ढोल-नगाड़ा और ताशा की धुन लाठियां भांजती हैं. इनकी शोभायात्रा पहाड़ी मंदिर, रातू रोड, महावीर चौक, अलबर्ट एक्का चौक से गुजरकर तपोवन मंदिर पहुंचेगी. नारी सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया कि 2009 से नारी सेना शोभायात्रा का हिस्सा बन रही है.

2008 से सेवा शिविर लगा रही नारी शक्ति सेना

नारी शक्ति सेना इस वर्ष भी राम भक्तों के लिए सेवा शिविर लगायेगी. नारी शक्ति सेना 2008 से रामनवमी शोभायात्रा में सेवा शिविर लगा रही है. सेना की केंद्रीय अध्यक्ष सुचिता तिवारी ने बताया कि सिर पर पगड़ी बांधे और माता रानी की चुनरी ओढ़े महिलाएं शोभायात्रा में सेवा देंगी.

Also Read : 1929 में पहली बार रांची में निकली थी रामनवमी की शोभायात्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Lata Rani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >